संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। तहसील व एसडीएम कार्यालय में लोगों के आने पर लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा। यहां लगे वाटर कूलर खराब होने पर लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। शुक्रवार को तहसील में पहुंचे बाबा राम का कहना है कि हालत यह है कि वहां मौजूद कर्मियों व अधिकारियों को भी पानी की बोतल साथ लानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि तहसील व एसडीएम कार्यालय में कार्य करवाने के लिए पहुंचने वाले ग्रामीणों को परिसर में लगे मार्क टू हैंडपंप से पानी पीना पड़ रहा है। यहां काम के सिलसिले में पहुंचे ओम प्रकाश का कहना है कि तहसील व एसडीएम परिसर में नया वाटर कूलर लगाया जाए।