फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में 15 दिन से जलापूर्ति व्यवस्था बदहाल, कई वार्डों में तो 20 से 30 मिनट तक ही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में 15 दिन से जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। टंकी की मशीन खराब तो कहीं प्रेशर कम होने से घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। कुछ वार्डों में मात्र 15-20 मिनट तक सप्लाई हो रही है। इससे नगरवासियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। पानी के लिए संघर्ष करते-करते पसीने के रूप में शरीर से पानी बह रहा है। हालात इस कदर तक खराब हैं कि दूसरे मोहल्ले में जाकर पानी लाना पड़ रहा है। वैसे सर्दियों का मौसम खत्म होते ही जलशक्ति विभाग ने दावा किया था कि पानी की समस्या से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, लेकिन हकीकत उलट है। गर्मी शुरू होते ही कुप्रबंध सामने आ गए। लोगों को दर-दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ा। निजी टैंकर मंगवा कर जरूरतें पूरी करनी पड़ीं। अभी भी स्थिति में सुधार नहीं है। जलापूर्ति की समस्या विकराल हो रही है। इसे लेकर धरना-प्रदर्शन तक हो चुके हैं।
शहरवासियों को 64 मिलियन गैलन (जीएमडी) पानी की आवश्यकता है, जिसमें केवल 54 जीएमडी पानी ही मिल रहा है। समस्या तब और गहरा जाती है, जब पानी 40 जीएमडी ही मिल पाता है। इस कारण अधिकांश हिस्सों में रहते लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अभी करीब 12 से 15 वार्डों में समस्या गंभीर है। कारण-पानी की टंकियों में लगी मशीन और पंप हाउस में कई उपकरण पुराने हैं, जो बार-बार खराब हो रहे हैं। इस बारे में चीफ इंजीनियर पीएचई सुशील संगोत्रा का कहना है-सप्लाई व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन इलाकों में समस्या
पुराना शहर, जम्मू पश्चिम के मोहल्ले, बाहु किला, तालाब तिल्लो, केरन, बनतालाब, गांधी नगर, नानक नगर, त्रिकुटा नगर, सैनिक कॉलोनी सहित अधिकांश इलाकों में पानी की सप्लाई कम हो रही है। कई बार प्रेशर इतना कम होता है कि घरों में पानी पहुंच नहीं पाता। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं, तीन दिन पूर्व टंकी की मशीन खराब होने से कैनाल, यात्री निवास और भगवती नगर के कई वार्डों में पानी के लिए कोहराम मचा रहा। बाहु क्षेत्र निवासी संजीत सिंह और पुरनी देवी का कहना है - पानी का प्रेशर इतना कम रहता है कि नल से एक बूंद नहीं टपकती। इसके चलते सड़क पर नीचे लगे नलों से पानी लाना पड़ रहा है। कैलाश गुप्ता और रेणु का कहना कि दो दिन तक कैनाल क्षेत्र में पानी नहीं आया, जिस कारण दूसरे मोहल्लों में जाकर पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें