फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुखद खबर...जम्मू में वाटर पार्क बनाएगा पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर मंदिरों के शहर जम्मू में वाटर पार्क बनाने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए पर्यटन विभाग करीब सौ कनाल भूमि की तलाश कर रहा है। सुचेतगढ़, सिद्धड़ा, चक्क कोटभलवाल आदि स्थानों पर भूमि देखी गई है, लेकिन कोशिश की जा रही है कि जिस जगह वाटर पार्क बनाया जाए, वहां स्थानीय और देशभर के पर्यटक आसानी से पहुंच सकें। वाटर पार्क को पीपीपी मोड के हाथों देने का भी सोचा जा रहा है, ताकि निजी क्षेत्र से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जा सके।
जम्मू कश्मीर में कहीं भी नहीं वाटर पार्क, दूसरे राज्यों में घूमने जाते हैं लोग
जम्मू कश्मीर में कहीं भी वाटर पार्क स्थापित नहीं है, जिससे खासतौर पर लोग मनोरंजन के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब सहित स्थानों का रुख करते हैं। लेकिन जम्मू में वाटर पार्क बनने से स्वदेशी और घरेलू पर्यटक यहां रुक सकेंगे। होटल एंड लगेज एसोसिएशन के प्रधान पवन गुप्ता ने कहा कि जम्मू के मजीन में हाल ही में तिरुपति बाला जी के मंदिर को शुरू किया गया है। अगर जम्मू में वाटर पार्क का निर्माण किया जाता है तो यहां पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, जिससे सीधा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर देखा जाएगा। सरकार को फास्ट ट्रैक पर वाटर पार्क का निर्माण करवाना चाहिए।
विज्ञापन

वाटर पार्क बनने से बढ़ेगा टूर एंड ट्रैवल कारोबार
टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के प्रधान आशुतोष गुप्ता का कहना है कि आगामी अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इसके अलावा सालभर वैष्णो देवी की यात्रा जारी रहती है। अगर वाटर पार्क का निर्माण होता है तो स्थानीय टूर एंड ट्रैवल कारोबार में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ पर्यटकों के साथ तीर्थ यात्री पहुंचेंगे। पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक विवेकानंद राय ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि इस वित्तीय वर्ष में वाटर पार्क को लाया जाए। भविष्य की जरूरतों और पर्यटकों की मांग को ध्यान में रखते हुए पड़ोसी राज्यों से बड़े वाटर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। कोशिश की जा रही है कि वाटर पार्क के लिए हाईवे के साथ जगह देखी जाए, ताकि पर्यटकों के साथ तीर्थ यात्री और स्थानीय पर्यटक आसानी से पहुंच पाएं। इससे सरकार को राजस्व वृद्धि होगी।
विज्ञापन

वाटर पार्क में होती हैं यह सुविधाएं
वाटर पार्क एक मनोरंजन पार्क होता है, जिसमें स्वीमिंग पूल, वाटर स्लाइड, स्पलैश पैड, पानी के खेल के मैदान, अप्राकृतिक नदियों में तैरने का मजा, स्नान करने, तैरने, नंगे पांव वातावरण जैसे वाटर प्ले क्षेत्र होते हैं। पड़ोसी राज्यों में जालंधर आदि स्थानों पर वाटर पार्क हैं। वाटर पार्क में मनोरंजन गतिविधियों के साथ बेहतर पार्किंग की व्यवस्था दी जाती है। खासतौर पर गर्मियों की छुट्टियों के दौरान वाटर पार्कों पर लोगों की भारी भीड़ पहुंचती है। देश में वाटर किंगडम मुंबई एक विशाल वाटर पार्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें