फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कटली में आठ दिन बाद भी नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने हालांकि अपनी हड़ताल समाप्त कर दी लेकिन कस्बे के कटली गांव में हड़ताल के आठ दिन बाद भी पानी नहीं आया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के कई वार्डों में वीरवार को तीन दिन बाद भी पानी नहीं पहुंचा। वार्ड 15 के पूर्व पार्षद राज सिहं के अनुसार कि उनके वार्ड के कुछ मोहल्लों में गत तीन दिन से पानी ही नहीं है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में आज आठवें दिन भी पानी की किल्लत बनी रही। पलूरा के पूर्व सरपंच दर्शन लाल के अनुसार जब से हड़ताल शुरू की गई, उन्हें पानी ही नहीं मिला है। लोग दूरदराज पर लगाए गए निजी बोरवेल से ही पानी ला रहे हैं। आज हड़ताल स्थगित होने पर भी उनके गांवों में पानी नहीं पहुंचा है। हड़ताल का असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक दिखा है। कटली गांव में आज भी पानी नहीं आया। स्थानीय निवासी नीलम सिंह संब्याल ने बताया कि आज संगठन नेताओं के साथ जल शक्ति विभाग के मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित हो गई है। इससे आम लोगों ने राहत महसूस की है। कैली मंडी के पूर्व सरपंच रविंदर सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को लेकर दिए आश्वासन की वह सराहना करते हैं। इससे आम लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। अस्थायी कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि जल शक्ति मंत्री के साथ हुई उनकी बैठक में उन्हें 75 माह का बकाया वेतन दिए जाने और यूटी की तर्ज पर दैनिक रेट दिए जाने की मांग की गई है। इसके लिए मंत्री ने एक सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने आगामी सात अप्रैल तक अपनी हड़ताल को स्थगित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें