फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ा, नजदीक न जाने के निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। चिनाब दरिया के बघलियार के द्वार खुलने पर चिनाब में जलस्तर अचानक बढ़ गया। प्रशासन ने लोगों को दरिया किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को सुबह नौ से दरिया का जलस्तर 23 गेज था, जो 11 बजे 25.7 गेज बढ़ गया। वहीं, शाम छह बजे वह 27.6 गेज हो गया। इसके चलते चंदिया, जिया पोता, अन्य घाटों के पास थड़ों से दरिया का पानी बहाने लगा। गर्मी से बचने के लिए अक्सर पर्यटक और लोग दरिया के पास बैठ जाते हैं, लेकिन शुक्रवार को लोगों ने दरिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

उधर, प्रशासन ने दरिया से सटे ग्रामीणों को दरिया के पास न जाने की हिदायत दी है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक्सईएन संजीव गुप्ता ने बताया दरिया का जलस्तर दोपहर को बढ़ गया था जो कि 27 गेज तक पहुंच गया था। इसके जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, जलस्तर 32 गेज पहुंचने पर अलर्ट जारी किया जाता है। वहीं, एसडीएम अखिल सढौत्रा ने बताया कि बघलियार बांध से पानी छोड़ने पर दरिया का जलस्तर बढ़ा है। इस पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें