फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में तीसरे दिन भी पानी के लिए भटकते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जलशिक्त विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कामछोड़ हड़ताल का असर सोमवार को तीसरे दिन भी देखने को मिला। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप रही। सोमवार सुबह पानी नहीं आने के बाद लोगों ने प्राकृतिक जलस्त्रोतों का रुख किया। जिला मुख्यालय के साथ लगते तरेंथा बावली पर सुबह से ही पानी लेने आने वालों की भीड़ लगी रही। रविवार को कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई बहाल की गई थी, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली थी। सोमवार को सुबह के बाद शाम को भी पानी की सप्लाई नहीं हुई, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें