फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रजत पदक जीत जम्मू पहुंचे सूर्य भानु बोले, अगली बार स्वर्ण रहेगा लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्रिक्स खेलों में वुशू 65 किलोभार वर्ग में चांदी जीतने वाले खिलाड़ी का जम्मू एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रूस के कजान में हुई ब्रिक्स खेलों में वुशू 65 किलोभार वर्ग में रजत पदक जीतकर सूर्य भानु प्रताप सिंह वीरवार को जम्मू पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि इस बार थोड़ी कमी रह गई, इसलिए स्वर्ण से चूक गया, अगली बार उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक ही रहेगा।
विज्ञापन

सूर्य भानु प्रताप ने कहा कि प्रतियोगिता काफी चुनौतीपूर्ण थी। उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की थी। इसमें तीन तकनीक होती जिससे खेल खेलना पड़ता है। रूस में मौसम भी काफी अलग होता है। वहां के मौसम में ढलना जरा मुश्किल होता है। बता दें कि ब्रिक्स खेलों में भानु राष्ट्रीय वुशू टीम का हिस्सा रहे। टीम ने कुल आठ पदक जीते जिसमें एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य शामिल हैं। जम्मू के सूर्य भानू प्रताप ने शानदार शुरूआत की थी। 11 से 17 जून तक चले मुकाबलों में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 65 किलोभार वर्ग में उन्होंने पहले क्वार्टर फाइनल में अर्मेनिया और फिर सेमीफाइनल में बेलारूस के खिलाड़ी को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। फाइनल मुकाबला मेजबान रूस के खिलाड़ी के साथ था। इसमें भानु को हार मिली और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। ब्रिक्स के लिए भारतीय वुशू टीम का चयन जम्मू में ही हुआ था। इसमें जम्मू-कश्मीर से सूर्य भानू प्रताप एक मात्र खिलाड़ी थे। वह जम्मू-कश्मीर से एक मात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक जीता है। उन्होंने पिछले साल राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण और हांग्जो में हुई 19वें एशियाई खेलों में पांचवां स्थान हासिल किया था। ब्रिक्स खेलों में रजत पदक जीतने पर जम्मू-कश्मीर वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सराफ और महासचिव भवनीत ने उन्हें बधाई दी है। वहीं जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल सचिव ने भी इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने वुशू के राष्ट्रीय कोच कुलदीप हांडू (द्रोणाचार्य अवार्डी) को बधाई दी और आशा जताई कि आगामी एशियाई चैंपियनशिप और विश्व कप में भारतीय वुशू टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें