फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वेयर हाउस में 136 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, दवाएं बांटी

विज्ञापन
वेयर हाउस में चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते नगर निगम के आयुक्त राहुल यादव व वेयर हाउस फेडरेशन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वेयर हाउस में शनिवार को चिकित्सा शिविर में 136 लोगों की जांच करने के साथ निशुल्क दवाएं दी गईं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बीमारियों की रोकथाम और बचाव पर जागरूक किया। लोगों के रक्तचाप की जांच के साथ स्वच्छता, पोषण पर जोर दिया गया। डॉक्टरों ने जोड़ों के दर्द, सर्दी और खांसी, अनिद्रा, सामान्य कमजोरी, खुजली और पुरानी बीमारियों के निदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट, सेवा भारती और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से शिविर का निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुल यादव ने उद्घाटन किया। फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि भविष्य में लोगों की सेवा के लिए शिविर लगाए जाएंगे। चिकित्सा टीम में डॉ. विनोद खजूरिया (ऑर्थो), डॉ. अखिल गुप्ता (ऑर्थो), डॉ. संजय शर्मा (सर्जन), डॉ. कुलवंत सिंह, अध्यक्ष नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन और सहायक स्टाफ के साथ फार्मासिस्ट शामिल रहे। इसके अलावा मुनीश महाजन, विशाल गुप्ता, अजय टाकू, प्रार्थना शर्मा, मान्या शर्मा, नुद्रत मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें