फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जुलाखा मोहल्ले में 3 दिन से नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वार्ड-दो जुलाखा मोहल्ले में हायर सेकंडरी स्कूल के पास तीन दिन से पानी नहीं आ रहा। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बिजली लोड बढ़ने के कारण मोटर जल गई है। जलशक्ति विभाग का दावा है कि शनिवार सुबह पानी की आपूर्ति हो जाएगी। नवदीप सिंह, अरुण अबरोल, विकास और मुनीष ने कहा कि हालात ऐसे हैं कि रोजमर्रा का काम निपटाने के लिए भी पानी नहीं है। अधिकारियों के पास सुनवाई नहीं हो रही। करीब 200 लोग बोतलबंद पानी प्रयोग करने के लिए मजबूर हैं। तंग गलियां के कारण टैंकर की सुविधा भी नहीं मिल पा रही। विभाग को अतिरिक्त मोटर की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं, जलशक्ति विभाग के जेई डीके सोनी ने कहा कि मोटर ठीक कर दी गई है। शनिवार को पानी की आपूर्ति होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें