फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विद्यार्थियों ने वॉल पेंटिंग के जरिए नशीली दवाओं से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोमाना पुलिस ने वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई
विज्ञापन

दोमाना। जम्मू पुलिस ने ऑपरेशन संजीवनी के तहत नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए एसपी ग्रामीण जम्मू बृजेश शर्मा, एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन और एसएचओ दोमाना अरुण प्रकाश की निगरानी में पुलिस स्टेशन दोमाना में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर अरुण प्रकाश ने ड्रग अवेयरनेस विषय पर व्याख्यान दिया। वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में दोमाना क्षेत्र के आसपास के स्कूलों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी सुंदर पेंटिंग के माध्यम से नशीली दवाओं से संबंधित चुनौतियों और रोकथाम, शिक्षा, उपचार और पुनर्वास जैसे उपायों पर प्रकाश डाला। वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता के साथ-साथ उन युवाओं के बीच जागरूकता पैदा करना था जो देश का भविष्य हैं। पुलिस ने स्कूल प्रशासन और विशेष रूप से शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद दिया जिन्होंने वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया। छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता/जलपान के लिए आवश्यक वस्तुएं भी पुलिस द्वारा प्रदान की गईं। लोगों, स्कूल प्रशासन के साथ-साथ छात्रों ने दोमाना पुलिस की पहल की सराहना की। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें