फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज अदा करने के बाद राजोरी में वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोग ईदगाह मैदान में नमाज़ के लिए एकत्र हुए थे। नमाज़ के बाद उन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर अपना विरोध प्रकट किया। उनका मानना है कि इससे वक्फ संपत्तियों की स्वायत्तता और प्रबंधन को नुकसान पहुंच सकता है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी चिंता व्यक्त की कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों पर नियंत्रण को केंद्रीकृत कर सकता है। इससे निर्णय लेने में स्थानीय समितियों और समुदायों की भूमिका कम हो सकती है। उन्होंने नौकरशाही के हस्तक्षेप और वक्फ संपत्तियों के संभावित कुप्रबंधन की आशंकाओं का हवाला देते हुए संशोधनों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें