फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गर्मी ने किया परेशान, रात को झमाझम बारिश ने दिलाई राहत

विज्ञापन
जम्मू में रात को बारिश होने से गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में रविवार को दिन भर मौसम की बेरुखी जारी रही। सुबह तेज धूप से तापमान बढ़ना शुरू हुआ। हालांकि दोपहर को हल्के बादल छाए और रात को हुई झमाझम बारिश ने दिन भर की झुलसाती गर्मी से लोगों को राहत दिला दी। तेज आंधी चलने से शहर के अधिकतर इलाकों में बत्ती गुल हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार इस सप्ताह भी गर्मी रहने के आसार हैं। 29 जून को जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। चार जुलाई से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। जम्मू में दिन का अधिकतम तामपान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 28.3 रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें