फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर वृद्ध व दिव्यांग करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वीप टीम का उपजिला अस्पताल के पुराने परिसर में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। स्वीप मुहिम के तहत शुक्रवार को अखनूर उपजिला अस्पताल के पुराने परिसर में क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं के बीच मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वृद्ध और दिव्यांगों को उनके लिए मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
सक्षम एप के सफल संचालन की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। स्वीप अधिकारियों ने दिव्यांग मतदाताओं से लोगों को वोट देने के प्रति प्रेरित करने का अनुरोध किया। साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वृद्ध व दिव्यांगों को लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने दिव्यांगों को अवगत करवाया कि दिव्यांगों के लिए पोलिंग बूथ पर विशेष तौर पर व्हीलचेयर, रैम्प व वाहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जो दिव्यांग पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए फॉर्म 12 भर दिया जाए, जिससे वह घर से भी आने मत का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए जमीनी सतह पर बूथ बनाने की मांग
जम्मू-कश्मीर दिव्यांग कल्याण संघ के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथ जमीनी सतह पर बनाने की अपील की, ताकि दिव्यांगों को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर स्वीप अधिकारी अशोक कुमार, संदीप चौधरी, दर्शन शर्मा, सुभाष सिंह व तहसील आपूर्ति विभाग से निर्मल शर्मा, दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट से शाम लाल, बंसी लाल, चमन बरुआ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें