प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बाबा महल देव मेमोरियल वालीबाल टूर्नामेंट का आगाज सुनेरिकी मंदिर सांबा में हुआ। टूर्नामेंट में 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार को नॉकआउट के पांच मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला शाह बलोर वालीबाल क्लब और रैयां वालीबाल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें शाह बलोर क्लब ने रैयां क्लब को 2-0 से हराया। दूसरा मुकाबला घो ब्राह्मणा वालीबाल क्लब और सांगवाली मंडी वालीबाल क्लब बी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में घो ब्राह्मणा क्लब ने सांगवाली मंडी क्लब बी को 2-0 से हराया। अन्य मुकाबलों में दरबार क्लब ने खैरी क्लब को 2-0 से, सांगवाली क्लब ए ने जम्वाल क्लब को 2-0 से और सीनोर क्लब ने जम्वाल ए क्लब को 2-0 से पराजित किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांबा प्रभारी कुंवर नारायण सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान राकेश के. सम्ब्याल, शिव चरण सिंह, प्रोफेसर गुलचरण सिंह, जयदेव सिंह, शांबा सिंह, अमरदीप सिंह, पुष्प राज सिंह, राजौल सिंह, राज सिंह, रणजीत सिंह, रघुनंदन सिंह, अध्यक्ष बाबा महल देव राजपूत संब्याल बिरादरी सभा मौजूद रहे।