बिलावर के काली माता मंदिर के पास चौगान में चल रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हीरानगर की टीम ने देवल की टीम को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले सेमीफाइनल के मुकाबले में पहला मैच देवल और प्रतियोगिता के आयोजकों की टीम के बीच हुआ। इसमें देवल की टीम ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरा सेमीफाइनल हीरानगर और जानू वॉलीबॉल क्लब के बीच हुआ। इसमें हीरानगर की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फाइनल हीरानगर और देवल की टीम के बीच हुआ। इसमें हीरानगर की टीम ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इलाके की 13 टीमों ने भाग लिया। संवाद