जम्मू। अग्निशमन सेवा सप्ताह के छठे दिन शुक्रवार को रेंज स्तर पर खेल और ड्रिल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें वॉलीबाल, टग ऑफ वार, फायर टेंडर ड्रिल और लैडर ड्रिल की प्रतियोगिताएं शामिल थीं। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के निदेशक एडीजीपी आलोक कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खेल में कश्मीर रेंज की टीम ने वॉलीबाल मैच जीता, जबकि रस्साकशी का मुकाबला जम्मू रेंज की टीम ने जीता। वहीं, ड्रिल में कश्मीर रेंज की टीमें लैडर और फायर टेंडर दोनों ड्रिल में विजेता रहीं। खेल कार्यक्रम का संचालन एसजीएफएम राजेश कुमार और फायरमैन साहिल थापा ने किया, जबकि ड्रिल कार्यक्रम का संचालन नूर मोहम्मद, दर्शन सिंह और जोग राज सिंह ने किया। प्रदर्शन और अभ्यास का मूल्यांकन उप निदेशक आरके रैना और सहायक निदेशक साहिल बंद्राल ने किया।