दोमाना। कनाचक थाना ने बुधवार को पुलिस के सीएपी (सिविक एक्शन प्रोग्राम) के तहत डब दित्ता और पंजोर के बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया। यह मैच युवाओं को अपने खेल प्रदर्शन में निखार लाने, पुलिस और निवासियों के बीच तालमेल बढ़ाने और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए आयोजित किया गया था। इलाके के लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। संवाद