फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रामगढ़ वारियर ने सांगवाली सांबा को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू की ओर से शहीद डीएसपी गुलबधन सिंह भाऊ की याद में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान में पांच मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला सांगवाली सांबा और रामगढ़ वारियर्स के बीच खेला गया। रामगढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सांबा को लगातार दो सेटों 25-18 और 25-21 से हराया।
पहले सेट से ही रामगढ़ ने सांबा के खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा। हालांकि सांबा ने दूसरे सेट में रामगढ़ को कड़ी टक्कर दी, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। दूसरे मुकाबले में वालीबॉल क्लब खराहबली को बल्लोर सांबा के खिलाफ मुकाबले में वॉकओवर मिला। तीसरा मुकाबला बॉर्डर लाइन पलांवाला और वालीबॉल क्लब खौड़ के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बॉर्डर लाइन ने खौड़ को 25-19, 25-19 के दो लगातार सेटों में मात दी। चौथा मुकाबला रामगढ़ वॉरियर और खराहबली के बीच खेला गया, जिसमें रामगढ़ ने खराहबली को 25-14 और 25-19 के दो सेटों से मात दी। दिन के पांचवें और अंतिम मुकाबले में वालीबाॅल क्लब देवल बिलावर ने वालीबॉल क्लब कठुआ को हराकर सेमिफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी राजिंदर सिंह कटोच, डीएसपी रमन कुमार, डीएसपी आरपीएचक्यू जतिंदर सिंह साम्ब्याल और इंस्पेक्टर अंजू पंडिता ने विजेता और उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर वालीबॉल कोच राम नरेश, तिलक राज परिहार, संजीव शर्मा और रेंज पुलिस मुख्यालय के कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें