- शहीद डीएसपी गुलबदन सिंह भाऊ की याद में करवाई जा रही प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मूू। रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू की ओर से शहीद डीएसपी गुलबदन सिंह भाऊ की याद में वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें पुरुषों की 16 और महिलाओं की तीन टीमें भाग ले रही हैं। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को कुल सात मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में महादेव क्लब काकू दे कोठे, अरनिया ने वॉलीबाल क्लब बल्ले दा बाग अखनूर को हराया। दूसरे मुकाबले में पोर्गो क्लब परगवाल ने गुलबदन क्लब पलांवाला को हराया। अन्य मुकाबलों में बॉर्डर लाइन क्लब पलांवाला ने पंगाली टाइगर्स क्लब को, खौड़ ने नारायणा लोअर को, पोरगो क्लब परगवाल ने महादेव क्लब काकू दे कोठे अरनिया को हराया। वही, महिलाओं के मुकाबलों में आर्मी चिल्ड्रन क्लब ने त्रिकुटा वाॅरियर को और त्रिकुटा जम्मू ने आर्मी चिल्ड्रन क्लब को हराया। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला शहीद गुलबदन सिंह भाऊ के जन्मस्थान पर होगा।