फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विश्वकर्मा योजना के कार्यान्वयन के लिए समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के सफल कार्यान्वयन और निगरानी के लिए 13 सदस्यीय समिति गठित की गई। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी आदेश में समिति में प्रशासनिक सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को चेयरमैन बनाया गया है। अन्य सदस्यों में प्रशासनिक सचिव ग्रामीण विकास व पंचायती राज या प्रतिनिधि, प्रशासनिक सचिव आवास व शहरी विकास विभाग या प्रतिनिधि, प्रशासनिक सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग या प्रतिनिधि, मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन जेएंडके शामिल हैं। निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को सदस्य संयोजक (एस), संयुक्त निदेशक एमएसएमई डीएफओ जेएंडके/लद्दाख, वित्त विभाग, योजना विकास, कौशल विकास विभाग के प्रतिनिधि, संयोजक यूटीएलबीसी जेएंडके को सदस्य बनाया गया है। सीएच रवि चिलुकोटी क्षेत्रीय निदेशक निदेशालय कौशल विकास व उद्यमिता को सदस्य (विशेष आमंत्रित) बनाया गया। ब्यूरो

जम्मू में शुक्रवार को भाजपा की ओर से सभी पार्टी के सात मोर्चों की एक दिवसीय संयुक्त बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें