फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वीआईपी नंबर की लग्जरी कार से तीन तस्कर हेरोइन और नकदी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के शास्त्री नगर इलाके में पुलिस ने हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकदी भी बरामद की गई है। सभी एक वीआईपी नंबर वाली लग्जरी कार में जा रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने नाके पर क्रेटा कार (जेके02डीसी 9666) को तलाशी के लिए रोका। जिसे गाढीगढ़ का रहने वाला रछपाल सिंह चला रहा था। कार में सतवीर सिंह निवासी फिंदड़ और तालाब तिल्लो का रहने वाला दीपक भी था। तीनों से 28 ग्राम हेरोइन और 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें