दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में हिंसा में सात महिलाओं समेत 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ संगठनों द्वारा कश्मीर में हो रही हिंसा को लेकर शनिवार 11 बजे रैली का आयोजन किया गया था।
रैली का देश विरोधी होने की आशंका के चलते पुलिस मौके पर पहुंची और मंच को तोड़ दिया, जिस पर गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। इस हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
गौरतलब है कि 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी में हिंसा का दौर जारी है।