फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने समस्याएं उजागर कर मांगा निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। डीडीसी उपाध्यक्ष एडवोकेट साजरा कादिर ने शनिवार को गुलाबगढ़ का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जल्द निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने बताया कि गुलाबगढ़ में नाले पर पुल नहीं होने के कारण लार और शड़ोलवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नाले में पानी आ जाने के बाद काफी परेशानी सहन करनी पड़ती है। अगर नाले पर पुल का निर्माण होता है तो समस्या दूर हो जाएगी। पंचायत अडवेश के वार्ड चार और पांच के लोगों ने बिजली की समस्या के बारे में अवगत करवाया। बताया कि वार्डों में बिजली नहीं आने के कारण लोगों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। डीडीसी उपाध्यक्ष ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या को दूर करने के लिए कहा है। पीएमजीएसवाई के एक्सईएन मोहन लाल से भी बात कर उचित कदम उठाने के लिए कहा है। उपाध्यक्ष ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निदान करना मुख्य प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें