विजयपुर में रामानंद शास्त्री प्रवचन देते
- फोटो : udhampur news
विजयपुर। शिव नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रामानंद शास्त्री हिमाचल वाले ने प्रवचनों में श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। उन्होंने कहा कि राम नाम लेने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कलियुग में महज प्रभु श्री राम का नाम ही मनुष्य को दुखों से छुटकारा दिला सकता है। मगर चिंता की बात है कि धन-दौलत कमाने की होड़ में मनुष्य व्यर्थ की भाग-दौड़ में लगा हुआ है। उसके पास सिर्फ राम नाम जपने का ही समय नहीं है। संवाद