विजयपुर। सरकारी एक्सीडेंट अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल में मरीजों को पूरी दवा भी नहीं मिल रही। किरण देवी, सुमेश सिंह,सुरिंद्र सिंह,रमेश शर्मा, संजीव कुमार आदि ने बताया कि डाॅक्टर जो दवा मरीजों को लिखकर दे रहे हैं उनमें से आधी दवा ही मिल रही है। मरीजों का बुरा हाल हो गया है। अब तो यहां खांसी, बुखार की दवा भी नहीं है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि मरीजों को अस्पताल में ही दवाई दी जाए। संवाद