विजयपुर। क्षेत्र के राया के जंगल में अचानक लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। जंगल से आग की लपटें उठती दिखाई दीं और कुछ ही पलों में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग जंगल में चारों तरफ फैल गई। आग की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान आग को बढ़ते देख दमकल विभाग को भी सूचित किया और दमकल कर्मी भी वाहन लेकर मौके पर पहुंच गए। सड़क के पास दमकल वाहन से दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए, जबकि सड़क से दूर वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संवाद