विजयपुर। क्षेत्र में नहर किनारे अवैध रूप से बनाई दो दुकानें को प्रशासन ने तोड़ दिया। इस मौके पर सांबा जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। एसडीएम संदीप दुबे ने बताया कि जिस जगह को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है उसके बारे में पहले ही सूचना दे दी गई थी। लोगों को कई बार इस जगह पर निर्माण करने से भी रोका गया था। मगर जब वह नहीं माने तो नहर पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। मंगलवार को बनाए गए ढांचों को गिरा दिया गया। नहर किनारे की जमीन पर कब्जा कर लोगों ने दो दुकानें बना ली थी जिनको गिरा दिया गया है। उनको एक सप्ताह के अंदर निर्माण तोड़ने की चेतावनी दी गई है। संवाद