विजयपुर। सांबा पुलिस ने विजयपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दो ड्रग तस्करों को पकड़ा है और उनसे लगभग 8.85 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है। विजयपुर पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने शिव मंदिर रख बरोटियां विजयपुर के पास मोटरसाइकिल को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान सवार और पीछे बैठे व्यक्ति के पास से 8.85 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। आरोपी की पहचान विशाल कुमार पुत्र दलीप कुमार निवासी गंधू चोनी, रेजिडेंसी रोड तहसील और जिला जम्मू और एक और आरोपी (नाबालिग) के तौर पर हुई है, जिन्हें पकड़ लिया गया है और तस्करी का सामान जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।