विजयपुर। बीडीओ कार्यालय विजयपुर में दो दिन पहले चोरों ने सेंध लगाई और वहां पर तोड़फोड़ भी की थी। इस संबंध में वीडियो ब्लॉक के अधिकारियों ने विजयपुर थाना में चोरी की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। उसी के चलते विजयपुर पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। विजयपुर थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि वीडियो ब्लॉक कार्यालय में हुई चोरी के मामले में दो लोगों को पकड़ा है और पूछताछ चल रही है। संवाद