फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसडीएम की देखरेख में चलाया सफाई अभियान

Thu, 13 Nov 2025 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विजयपुर में सफाई अभियान चलाया और जागरूक किया
विज्ञापन
विजयपुर। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर विजयपुर में स्वच्छ मिशन अभियान चलाया। यह अभियान एसडीएम संदीप दुबे की देखरेख में चलाया गया। इसके तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति होर्डिंग लगाकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही सफाई अभियान में सहयोग की अपील भी की गई। एसडीएम विजयपुर संदीप दुबे ने बताया कि सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन की अलख प्रदेश में जगाई जा रही है। अभियान का प्रचार प्रमुख चौराहों, तिराहों पर होर्डिंग लगाकर जागरूकता फैलाई जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इजहार अहमद मेव ने बताया कि सफाई अभियान चल रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें