रियासी। जिले की माहौर तहसील के शजरू स्थित एक सरकारी के शिक्षक का नशा करते वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है।
शिक्षक मोहम्मद अमीन शजरू में स्कूल मेें कार्यरत है। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह स्कूल के एक कमरे में बैठ कर इंजेक्शन के जरिये नशीला पदार्थ ले रहा है। वीडियो पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उसे निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही चार्जशीट भी दायर की गई है।