फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजकुमार बख्शी की गेंदबाजी से जीता जम्मू विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। नागपुर में चल रही ऑल इंडिया वाइस-चांसलर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जम्मू विश्वविद्यालय कर्मचारी टीम ने आरटीएम विश्वविद्यालय (टीम-बी) को हरा कर पहली जीत दर्ज की। शुक्रवार को पहले मैच में जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम ने आरटीएम यूनिवर्सिटी को 116 रन से मात दी। जम्मू विवि ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। नरंजन सिंह ने 53, विशाल सूदन ने 51 और राज कुमार बख्शी ने 38 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरटीएम यूनिवर्सिटी बख्शी की घातक गेंदबाजी के आगे टीक नहीं सकी और पूरी टीम 17.3 ओवर में 76 पर सिमट गई। राजकुमार बख्शी ने चार ओवर में मात्र 11 रन देकर पांच विकेट झटके, जिसमें एक हैट्रिक शामिल थी। ऑल राउंड प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी से नवाजा गया। जीत के साथ ही जम्मू विवि की टीम ने स्थिति मजबूत कर ली है। प्रतियोगिता का आयोजन आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय कर रहा है। जम्मू विश्वविद्यालय की टीम के साथ प्रबंधक संजीत सिंह चाढ़क और सहायक प्रबंधक मोहित शर्मा हैं।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने टीम के प्रयास की सराहना की। उन्होंने जम्मू यूनिवर्सिटी कर्मचारी क्रिकेट के खिलाड़ियों को जबरदस्त प्रदर्शन के लिए बधाई दी और अगले मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें