श्रीनगर। श्रीनगर और आसपास में बाढ़ की आशंका के बीच लोग अपने वाहनों को बचाने के लिए ऊंची और सुरक्षित जगहों पर ले जाते देखे गए। इससे कई जगहों पर वाहनों की कतारें लग गईं। 2014 की बाढ़ के अनुभव को देखते हुए लोग जोखिम नहीं उठाना चाह रहे। 2014 की बाढ़ में हज़ारों वाहन डूब गए थे। जवाहर नगर के एक स्थानीय निवासी ने कहा कि तब हमने न केवल घर बल्कि अपनी गाड़ियां भी खो दी थी। इस बार पहले ही गाड़ियां ऊंची जगहों पर खड़ी कर दीं। यह असुविधाजनक हो सकता है लेकिन उन्हें डूबते देखने से कहीं बेहतर है। ब्यूरो