फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू सिद्दड़ा ग्रेनेड हमला: नाके से गुजरे वाहन मालिकों से होगी पूछताछ, पुलिस ने 30 सीसीटीवी से फुटेज ली

Sun, 11 Dec 2022 12:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में पुलिस नाके पर ग्रेनेड हमले मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। सिद्दड़ा पुल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन
जम्मू में सिद्दड़ा नाके पर ग्रेनेड हमले के बाद मौके पर जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस नाके पर ग्रेनेड हमला मामले में पुलिस ने पांच लोकेशन से ली गई सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं, जिस दिन हमला हुआ था, उस समय मौके से गुजरे वाहनों की पहचान करना भी पुलिस ने शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


क्रमवार वाहन मालिकों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस ने पंजतीर्थी, सर्कुलर रोड, नगरोटा, टीसीपी और सिद्दड़ा पुल गोल्फ कोर्स चौक और एक मंदिर से फुटेज ली थी। शनिवार को सिद्दड़ा पुल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ जारी रही।

हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई जानकारी नहीं लगी है कि हमला किसने किया। पुलिस ने अभी तक 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली है। पुलिस के अनुसार हमले के बाद आरोपी वाहन के जरिये दूसरी जगह के लिए रवाना हुआ है।
विज्ञापन


अब वाहनों की पहचान करना शुरू किया गया है। इसके बाद मामले की परतें खुलेंगी। जिस जगह पर हमला हुआ है, उस जगह के आसपास की मोबाइल लोकेशन भी चेक हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें