फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह से चोरी महिंद्रा पिकअप गाड़ी जम्मू से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। पुलिस ने कस्बे के सरोर गांव से 29 मार्च को एक दुकान के बाहर से चोरी की गई महिंद्रा पिकअप गाड़ी को जम्मू के दोमेल से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार सरोर निवासी सोमदत्त ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान के बाहर से महिंद्रा पिकअप गाड़ी चोरी हो गई थी। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात को अंजाम देते दो चोरों की रिकॉर्डिंग भी सामने आई थी। बिश्नाह पुलिस थाना अधिकारी आबिद हुसैन बुखारी द्वारा मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से गाड़ी को जम्मू के दोमेल से बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगह पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें