फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमा की सुरक्षा के लिए 85 वीडीजी ले रहे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला पुलिस लाइन में आधुनिक हथियार चलाने और बंकर निर्माण की दी जा रही ट्रेनिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमा से सटे अरनिया, आरएस पुरा और कानाचक इलाकों के 85 विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) को जिला पुलिस लाइन जम्मू में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में स्वचालित हथियारों की हैंडलिंग, आत्मरक्षा, बंकर निर्माण और दुश्मन के हमलों से निपटने की रणनीतियां सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी जोगिंदर सिंह ने किया। एसपी मुख्यालय, एसपी ऑपरेशंस और डीएसपी डीएआर भी मौजूद रहे। यह पहल भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे संवेदनशील गांवों में सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वीडीजी ने नई स्वचालित राइफलों और प्रशिक्षण को लेकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि इससे उनका हौसला और आत्मविश्वास बढ़ा है। एसएसपी ने कहा कि वीडीजी को सशक्त बनाना जिले की बहुस्तरीय सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें