फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वीडीजी के सदस्यों को पुलिस कांस्टेबल भर्ती में मिले आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में आगामी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) सदस्यों को भी आरक्षण देने की मांग की जा रही है। सोमवार को युवाओं ने वीडीजी के लिए भी आरक्षण की मांग की है। युवाओं ने कहा कि आतंक प्रभावित जिलों में वीडीजी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में एसपीओ की तरह इन सदस्यों को आरक्षण मिले।
विज्ञापन

वीडीजी को पहले विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) के तौर पर जाना जाता था। वर्ष 1995 में डोडा, रियासी, राजोरी और लेह में वीडीसी गठित की गईं थीं। एक कमेटी में 2 एसपीओ और 5 अन्य लोग थे। जम्मू-कश्मीर गृह विभाग ने कांस्टेबलों की 4022 रिक्तियों को एसएसबी को भेजा है। इसमें एसपीओ, महिला और पूर्व सैनिकों को आरक्षण दिया गया। ऐसे में वीडीजी सदस्यों के लिए भी आरक्षण की मांग की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें