जम्मू। त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा विलेज डिफेंस समूह (वीडीजी) प्रकोष्ठ जिला जम्मू व सांबा की बैठक में वीडीजी के मुद्दों को उजागर किया गया। इसमें वीडीजी की बीमा नीति, सीपी फंड नीति और सेवानिवृत्ति लाभों पर चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा वीडीजी प्रकोष्ठ राज्य संयोजक बसंत राज ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने वीडीजी सदस्यों के पारिश्रमिक के लंबित मुद्दे को हल किया है। उन्होंने बिना वेतन वाले सदस्यों को वेतन नीति से जोड़ने वाले मुद्दे को रखा। राजोरी और पुंछ के वीडीजी को भी इसी नीति के साथ काम करना चाहिए। इस दौरान भाजपा महासचिव (संगठन) अशोक कौल और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, राकेश महाजन ने संबोधित किया। इस मौके पर लाइब्रेरी प्रभारी कुलभूषण मोहत्रा और भाजपा नेता रमेश कटोच मौजूद रहे। ब्यूरो