श्रीनगर। कश्मीर यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर निलोफर खान ने सोमवार को सिविल सचिवालय में शिक्षा, सामाजिक कल्याण और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को 29 से 31 मई तक निर्धारित राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) की पीयर टीम के तीन दिवसीय दौरे के बारे में जानकारी दी। यह टीम यूनिवर्सिटी के मूल्यांकन के लिए आई है। वाइस चांसलर ने यूनिवर्सिटी द्वारा हाल ही में किए गए शैक्षणिक सुधारों और शोध पहलों के बारे में भी मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने यूनिवर्सिटी के सैटेलाइट कैंपस में पेश किए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों पर जोर दिया। सकीना इटू ने क्षेत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए यूनिवर्सिटी के प्रयासों की सराहना की।