फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विवि आत्महत्या मामला: डॉ. चंद्रशेखर केस जांच पर रखें भरोसा, आंदोलन कर रहे छात्रों-शिक्षकों से मिले वीसी

Fri, 16 Sep 2022 01:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि एसआईटी जांच को प्रभावित भी किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीबीआई से जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू विवि के वीसी शिक्षकों से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर की आत्महत्या मामले को लेकर जम्मू विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे शिक्षकों के बीच वीरवार को वीसी प्रो. उमेश राय पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि एसआईटी पर भरोसा रखें और धरना खत्म कर बच्चों को पढ़ाएं। हालांकि शिक्षक मामले की सीबीआई जांच और कैश कमेटी को हटाने की मांग पर डटे रहे। 

विज्ञापन


शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि एसआईटी पर पूरा भरोसा है, लेकिन एसआईटी को प्रभावित भी किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीबीआई से जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र उनके बच्चों की तरह है। इसीलिए कोरोना काल में भी सेवाएं दीं। कोई भी अवकाश नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि एक होनहार शिक्षक पर आरोप लगाना और उसको निलंबित करने का जल्दबाजी में फैसला लेना उचित नहीं था। डॉ. चंद्रशेखर को खोने का सभी शिक्षकों को दुख है। जब तक प्रशासन मांगें नहीं मानेगा, धरना जारी रखेंगे। धरना स्थल पर मौजूद सभी शिक्षकों का साफ कहना है कि कार्रवाई की प्रक्रिया में चूक हुई है।
विज्ञापन


अगर आज इसमें न्याय नहीं हुआ, तो कल अन्य शिक्षकों पर भी आरोप लगते रहेंगे। संघ का कहना है कि शिक्षक को निलंबन पत्र देने से पहले शिक्षक संघ को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए थी। लेकिन इसकी अनदेखी की गई। 

रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकती है सही या गलत पहचान

मामले में विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. उमेश राय ने कहा कि रिपोर्ट आने तक एक भी शब्द नहीं बोलूंगा। मेरे बोलने से लगेगा की जांच को प्रभावित किया जा रहा है। मामले में निष्पक्ष जांच हो रही है। एसआईटी पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि बिना सोचे समझे समिति के लोगों या किसी अन्य को उसके पद से हटाना संभव नहीं है।

रिपोर्ट आने के बाद दी सही या गलत की पहचान की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वीसी दस लोगों से प्रभावित हैं। उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी कदम उठाने से पहले  समझना पड़ता है। वीसी नासमझ नहीं की कि किसी के इशारे पर चले। 

शिक्षकों से धरना समाप्त करने का किया आग्रह

वीसी प्रो. उमेश राय ने शिक्षक संघ को संबोधित करते हुए कहा कि आपके बलबूते जम्मू विश्वविद्यालय को 20वें रैंक में शामिल करने की कुलाधिपति मनोज सिन्हा के समक्ष घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय आज जिस स्तर पर है, उसमें शिक्षकों का अहम योगदान है। इसलिए आग्रह है कि धरना समाप्त कर कक्षाएं संचालित करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि 18 को जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट भी है। इस पर आप सभी को ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें