फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा बारिश और धुंध छाने से दिनभर प्रभावित, शाम तक 17200 ने किए दर्शन

Mon, 07 Nov 2022 08:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सोमवार सुबह से ही धर्मनगरी कटड़ा में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। तेज हवाएं चलने और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने का असर हेलिकॉप्टर सेवा पर पड़ा है। इससे ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके यात्री परेशान दिखे।

विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने भवन पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में बदलाव होते ही धर्मनगरी में भी रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को बारिश, तेज हवाएं, बादल सहित त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाए रहने से दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही है।

विज्ञापन


इस कारण ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को घोड़े, पिट्ठू व पालकी के माध्यम से मां वैष्णो की यात्रा करनी पड़ी। उधर, ठंड के बीच भक्तों में यात्रा को लेकर उत्साह है। शाम पांच बजे तक करीब 17200 श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

सोमवार सुबह से ही धर्मनगरी कटड़ा में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। साथ ही तेज हवाएं चलने और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने का असर हेलिकॉप्टर सेवा पर पड़ा है। इससे ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके यात्री परेशान दिखे।

 

उनको कुछ देर इंतजार करने के अन्य माध्यमों के जरिये बारिश के बीच भवन की ओर रवाना हुए। उधर, बैटरी कार और रोपवे सेवा दिनभर बहाल रही। इस कारण ठंड के बीच श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन

 

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जहां 26500 भक्तों ने मां के दर्शन किए थे वहीं, सोमवार को शाम पांच बजे तक 17200 भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें