संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए टोकन और तत्काल पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को 3169 टोकन (पहलगाम से 1525 और बालटाल से 1644) जारी किए गए। विभिन्न केंद्रों से 1756 श्रद्धालुओं ने तत्काल पंजीकरण कराया। इनमें पहलगाम से 1044 और बालटाल से 712 श्रद्धालु यात्रा करेंगे।
महाजन सभा केंद्र पर 432 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। पहलगाम मार्ग से 254 में से 227 पुरुष और 27 महिलाएं, बालटाल मार्ग के लिए 178 में से 138 पुरुष और 40 महिलाएं शामिल थीं। पंचायत भवन पंजीकरण केंद्र पर 519 श्रद्धालुओं का तत्काल पंजीकरण हुआ। पहलगाम से 267 और बालटाल के लिए 252 यात्री रवाना होंगे। वैष्णवी धाम में 620 श्रद्धालुओं का तत्काल पंजीकरण हुआ। पहलगाम से 347 और बालटाल से 273 श्रद्धालु जाएंगे। राम मंदिर में 123 साधु-संतों का तत्काल पंजीकरण किया गया। पहलगाम से 115 में से 109 पुरुष और छह महिलाएं, बालटाल से आठ साधु-संत जाएंगे। गीता भवन में 62 साधु संतों का तत्काल पंजीकरण किया गया। पहलगाम से 61 में से 48 पुरुष और 13 महिलाएं, बालटाल से सिर्फ एक श्रद्धालु यात्रा करेगा।