बिश्नाह। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पंचायतों में टीकाकरण में तेजी लाते हुए वीरवार को चक मुरार से इसकी शुरुआत हुई। पंचायत में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में स्थानीय बीएमओ राकेश, बीडीसी चेयरमैन सुरजीत कुमार, पूर्व सरपंच भगवानदास, स्थानीय सरपंच की मौजूदगी में टीकाकरण की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पंचायत में टीकाकरण कैंप लगाया गया। संवाद