संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दो दिवसीय जेएंडके यूटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप का रोमांच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जम्मू-कश्मीर ताइक्वांडो एसोसिएशन की इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भगवती नगर में आयोजित स्पर्धा में विभिन्न जिलों के एथलीटों ने असाधारण अनुशासन, ताकत और चपलता का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि दानवीर सिंह चिब ने कहा कि चैंपियनशिप क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा का प्रतीक है। यहां रविंदर शर्मा, मुकेश ठाकुर, कुमति लाल जैन, दानिश शर्मा, दीपक डोगरा, पवन कुमार, सुरेश कुमार उपस्थित रहे।