फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कटड़ा-संगलदान के बीच जून तक रेल लाइन का काम पूरा होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीजी आरपीएफ ने संगलदान-रामबन में रेल लाइन पर जांचे सुरक्षा प्रबंध
विज्ञापन

- आज श्रीनगर में रेलवे बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की करेंगे समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामबन। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महानिदेशक मनोज यादव ने शनिवार को रामबन जिले में बनिहाल-संगलदान के बीच नवनिर्मित रेलवे लाइन और स्टेशनों का निरीक्षण किया। वह जम्मू-कश्मीर में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कटड़ा और संगलदान के बची रेलवे लाइन का काम इस साल जून तक पूरा होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि डीजी आरपीएफ उत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ श्रीनगर से एक विशेष निरीक्षण के लिए रेल कार से बनिहाल स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन और आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद खाड़ी-सुंबड़ और संगलदान रेलवे स्टेशनों का दौरा कर रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती व सुरक्षा का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को डीजी आरपीएफ श्रीनगर में रेलवे बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे और उसके बाद बडगाम-बारामूला रेल लाइन और स्टेशन का भी दौरा करेंगे। देश की सबसे महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के साथ 48.1 किलोमीटर लंबा बनिहाल-संगलदान खंड 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को समर्पित किया था। कुल 272 किलोमीटर लंबी यूएसबीआरएल परियोजना में से 161 किलोमीटर तक पहले चरणों में शुरू की गई थी। 118 किलोमीटर लंबे पहले चरण काजीगुंड-बारामुला खंड का उद्घाटन अक्तूबर, 2009 में किया गया था। इसके बाद जून 2013 में 18 किलोमीटर लंबे बनिहाल-काजीगुंड और जुलाई, 2014 में 25 किमी लंबे उधमपुर-कटरा का उद्घाटन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें