जम्मू। अर्बन कोआपरेटिव बैंक वसूली मामलों में तेजी लाए और अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार करें। यह निर्देश भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के क्षेत्रीय निदेशक चंद्रशेखर आजाद ने शहरी सहकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति पर समीक्षा के लिए हुई टास्क फोर्स की 33वीं बैठक में दिए।
उन्होंने प्रदेश में सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए कहा। उन्होंने यूसीबी यानी अरबन कोआपरेटिव बैंकों को वसूली मामले जैसे कर्ज की वसूली तेजी से लाने को कहा। इससे बैंकों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। बैंकों का लाभांश बढ़ेगा। मौजूदा समय में वसूली मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे बैंकों का घाटा बढ़ रहा है। इस मौके पर महाप्रबंधक संजय कुमार, संयुक्त रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी सुरिंद्र पाल शर्मा, उपमहाप्रबंधक राम सरूप और अन्य मौजूद रहे।