फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेबीज से उधमपुर के पीड़ित छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रेबीज से पीड़ित 18 साल के छात्र की शनिवार सुबह मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में गत दिवस जीएमसी में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार न होने के कारण परिवारवाले घर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। उधमपुर की रामनगर तहसील के पैतृक गांव सुगहलाड़ में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार का आरोप है कि उसे गीदड़ द्वारा काटने पर जिला अस्पताल उधमपुर में एंटी रेबीज वैक्सीन और सिरम लगवाया गया, इसके बावजूद बेटे की मौत हो गई। बेटे को सरकारी अस्पताल में चार डोज वैक्सीन लगवाई थी। एक माह स्वस्थ रहा, लेकिन 8 सितंबर को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उनका कहना है कि वैक्सीन के बावजूद बेटे को रेबीज होना कई सवाल खड़े करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें