फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में हुए तबादलों पर रोक,धांधली की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बीते जून महीन की बीस तारीख से लेकर 17 जुलाई तक रहबर-ए-तालिम,ग्रेड टू टीचर के किए गए सभी प्रकार के तबादलों पर शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी गई है। बताया जाता है कि दो दिन पहले डीसी ने शिक्षा विभाग के कार्यालय पर छापा मार कर वहां से पूरा रिकार्ड जब्त कर लिया था। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रकार की ट्रांसफर पर रोक लगाते हुए अध्यापकों को अपने-अपने स्थान पर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि शिक्षा विभाग में पिछले एक महीने के दौरान लगातार ट्रांसफर किए गए। इस दौरान इस बात की जिक्र सामने आया कि रिश्वत लेकर सभी का ट्रांसफर किया जा रहा है। दो दिन पहले डीसी इंदू कंवल चिब मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंची। उन्होेंने सभी प्रकार के रिकार्ड को जब्त कर लिया। इसके बाद वीरवार को सीईओ ने किए गए सभी प्रकार के निर्देशों को रद कर दिया। सीईओ निर्मल कुुुमार चौधरी ने बताया कि कुछ अध्यापकों ने उनके पास गलत सूचना देकर ट्रांसफर को करवाया था। डीएम के रिकार्ड जब्त किए जाने के बाद सीईओ के पुराने निर्देशों को रद्द किए जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जाता है कि विभाग में कार्यरत दो अध्यापकों और एक क्लर्क ने अध्यापकों से ट्रांसफर के नाम पर रुपये लिए थे। बताया जाता है कि जिनका तबादला किया गया उनके कागजात गलत जानकारी देकर बनाए गए। इसके बाद उन्हें अधिकारियों के सामने पेश किया गया। सूत्रों के मुताबिक एक अध्यापक से तीस से अस्सी हजार की रकम लिए जाने की बात सामने आ रही है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें