फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवखोड़ी के लिए 12 अगस्त को निकलेगी कांवड़ यात्रा

Thu, 08 Aug 2024 07:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर पुरानी मंडी जम्मू के महंत रामेश्वर दास महाराज ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। श्रावण मास के तहत 12 अगस्त को जिला मुख्यालय से श्री शिवखोड़ी धाम तक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को राम मंदिर पुरानी मंडी जम्मू के महंत रामेश्वर दास महाराज ने दी है।
उन्होंने बताया कि यात्रा 12 अगस्त को सुबह दस बजे नगर के नई बस्ती शिव मंदिर से निकलेगी। वाहनों में सवार हो कर आधार शिविर रनसू पहुंचेगी। वहां से गुफा में विराजमान भोलेनाथ के दर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

श्रावण माह में कांवड़ यात्रा निकालना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। इसे शुभ माना जाता है। हरिद्वार से कलशों में जलभर कर लाया जा चुका है। चौथे सोमवार को यात्रा निकाल कर नौ जून को पौनी-रनसू मार्ग पर आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रंद्धाजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान जम्मू-कश्मीर को आतंक से मुक्ति की कामना भी की जाएगी। यात्रा पर जाने वाले सभी लोगों को वाहनों की सुविधा भी दी जाएगी। इस मौके पर कुलदीप राज दूबे, सुदेश कुमार पुरी, योग राज रैना और रेणू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें