जम्मू संभाग के जिले उधमपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट को महिला अधिकारी के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी अदालत से कमांडेंट को जमानत मिल गई है।
पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि रविवार को सहायक कमांडेंट ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला अधिकारी ने आरोप लगाया था कि कमांडेंट सुरिंदर सिंह राणा ने उन्हें यौन और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।
उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी कमांडेंट को गिरफ्तार कर लिया। बाद में अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।